विश्वविद्यालय में नई बस सेवा की शुरुआत मुख्य अतिथि सागर लोक सभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विशिष्ट अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखा कर की गई कुलपति ने विवि के शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ वैली कैम्पस तक यात्रा की यह बस सेवा विद्यार्थियों के लिए निशुल्क रहेगी जो सुबह 8 :30 बजे गौर भवन से वैली कैम्पस एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित होगी इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विश्वविद्यालय एवं कुलपति के प्रति आभार प्रकट किया।
0 Comments