गर्भवती हुई तो दूसरे पर लगवाया आरोप

भोपाल।अशोका गार्डन पुलिस ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चालान पेश किया है। अशोका गार्डन के सेमरा की रहने वाली पीड़िता के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था। पीड़िता गर्भवती हो गई तो पिता के दबाव में दिल्ली के किसी राजू पर आरोप लगवा दिया। दिल्ली पुलिस ने बताई गई जगह पर तफ्तीश की तो कोई राजू नहीं मिला। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को पीड़िता ने असली आरोपी पिता के होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसका अबॉर्शन कराकर भ्रूण का डीएनए आरोपी पिता के डीएनए से मिलवाया तो यह पॉजिटिव आया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments