सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अपराध शास्त्र एवं न्यायिक विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.वंदना विनायक को राष्ट्रीय विधि विज्ञान सम्मान समारोह में श्रेष्ठ महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनको यह पुरस्कार विधि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए तथा नवाचार अनुसन्धान और व्यावसायिक उत्कृष्टता की भावना को प्रदर्शित करने तथा उनके उल्लेखनीय प्रयासों दृढ़ता और ज्ञान एवं सभ्यता की उन्नति के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सूक्ष्म,लघु एवं माध्यम उद्योग मंत्रालय की योजना के तहत थिंक साक्ष्य संस्था की ओर से प्रदान किया गया है इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो.वाय एस ठाकुर, विभागाध्यक्ष,समस्त शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
0 Comments