सागर।भारतीय जनता पार्टी सागर ग्रामीण की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में विधायक जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान प्रारंभ होगा जो 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक गाँवों तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनाया जाएगा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का दूसरा पहलू जनसेवा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत होगी भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है लेकिन हमारा दूसरा पहलू जनसेवा का है पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना आवश्यक है भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है विधायक वीरेंद्र सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया बैठक में राजाराम कुशवाहा जिला महामंत्री मितेंद्र मोनू चौहान उमा कृष्णखटीक राजेंद्र तिवार जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले लक्ष्मण सिंह लोधी उषा उमेश श्रीवास्तव दौलत यादव,शैलेंद्र सिंह ठाकुर,विवेक मिश्रा अभिजीत सिंह राजपूत, कस्तूरी गोविंद कुर्मी,जिला मंत्री,अमित नायक, सविता संतोष रोहित,आकांक्षा अभय जैन,महेंद्र सिंह लोधी,पूनम वैभव कुकरेले,महेश पाठक,राजेंद्र मिश्रा,प्रीतम सिंह राजपू जिला कोषाध्यक्ष,संजय दुबे,जिला कार्यालय मंत्री संजय चौबे (लिधौरा) उपस्थित रहे ।
0 Comments