महाविद्यालय का एनसीसी कैडेट कपिल यादव बना देश की शान

सागर / शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर के एनसीसी कैडेट कपिल यादव को उनकी उपलब्धियों पर सेना के उत्कृष्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) कमेंडेशन पदक प्रदान किया गया है 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई घोषणा में सागर जिले के सीनियर अंडर ऑफिसर कैडेट कपिल यादव का नाम शामिल होना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2025 को सागर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा और 11 म.प्र. बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल प्रताप रंजन मोहंती द्वारा प्रदान किया गया 11 म.प्र. बटालियन एनसीसी के कैडेट और आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर के छात्र कपिल यादव पूरे भारत में यह पदक पाने वाले एकमात्र एनसीसी कैडेट हैं
उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण है उन्होंने एनसीसी के अंतर्गत कई राष्ट्रीय और साहसिक अभियानों में भाग लिया जिनमें प्रमुख हैं अप्रैल–मई 2024 में नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से अल्फा ग्रेड के साथ माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया, जिसमें 15,300 फीट ऊंचे हुर्रा टॉप पर तिरंगा लहराया इसके बाद उन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स दिरांग अरुणाचल प्रदेश में एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए चुना गया यह कोर्स 17 अगस्त से 17 सितम्बर 2025 तक चला जिसमें उन्होंने रॉक क्लाइम्बिंग,स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, सर्वाइवल नाइट क्लाइम्बिंग जैसी कठिन प्रशिक्षण गतिविधियों में सफलता पाई
इस दौरान उन्होंने 376 किलोमीटर पैदल यात्रा रक्शेक के साथ कर 17,800 फीट ऊंचे गोरीचेन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराया कोर्स पूर्ण होने के बाद, उन्हें मेथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स हेतु पुनः नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में चयनित किया गया जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए कैडेट कपिल यादव की उपलब्धियां न केवल 11 म.प्र. बटालियन बल्कि पूरे एनसीसी संगठन के लिए प्रेरणादायक हैं उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है
अपनी सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता,अपने ए एन ओ लेफ्टिनेंट डॉ जयनारायण यादव, महाविद्यालय परिवार और 11 म.प्र. बटालियन का आभार व्यक्त किया तथा यह संकल्प दोहराया कि वे भारत की सेवा करते रहेंगे और भविष्य में एक सच्चे सिपाही के रूप में देश का गौरव बढ़ाएंगे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता एवं महाविद्यालय परिवार स्टाफ ने बधाई शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments