सागर। सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मांग पत्र सौंपते हुए सागर क्षेत्र की जनता की रेल संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी दी सांसद वानखेड़े ने मंत्री से निवेदन किया कि विशेष रूप से पूर्व में संचालित रीवा स्पेशल ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने की मांग की जो सागर स्टेशन होकर गुजरती थी और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अत्यंत सुविधा प्रदान करती थी उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने से सागर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा मंडी बामोरा स्टेशन के विकास और ट्रेनों के स्टॉपेज की रखी मांग सांसद डॉ.वानखेड़े ने मंडी बामोरा स्टेशन की खराब स्थिति की ओर भी रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने बताया कि यह स्टेशन सागर लोकसभा क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है जहां से विदिशा जिले की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों ङ्क सिरोंज, कुरवाई और लटेरी के हजारों यात्री आवागमन करते हैं परंतु स्टेशन के पहुंच मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय है पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है और पेयजल,शौचालय यात्री प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने मांग की कि स्टेशन का पहुंच मार्ग पुनः निर्मित किया जाए,प्लेटफार्म का विकास हो, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं का निर्माण शीघ्र कराया जाए साथ ही उन्होंने मंडी बामोरा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनें जिनमें मुख्यतः कामायनी एक्सप्रेस, भोपाल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी और अंबेडकर प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की।
0 Comments