नहीं है पुलिस का कोई खौफ

सागर। चकराघाट सोमवार को जहां गूंजती है गंगा आरती की दिव्य ध्वनि जहां बसे हैं सदियों पुराने प्राचीन मंदिर और जहां की पावन धरती पर अब मंडरा रहा है बदनामी का साया एक ओर सरकार और प्रशासन ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस ऐतिहासिक घाट को नए रंगरूप में सजाया वहीं दूसरी ओर कुछ प्रेमी जोड़ों और नशे के आदी युवकों ने इस धार्मिक स्थल को अय्याशी और हुड़दंग का अड्डा बना दिया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक-युवतियां सरेआम अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं सार्वजनिक स्थल वह भी धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें सिर्फ शर्मनाक ही नहीं सागर शहर की संस्कृति और गरिमा पर भी धब्बा हैं यहां सिर्फ मनचले ही नहीं नशेड़ी भी घाट के कोनों में बैठकर गांजा सिगरेट और शराब पीते देखे जा सकते हैं इनकी हरकतों से श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे असहज महसूस कर रहे हैं प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत सख्त कार्रवाई करें।

Post a Comment

0 Comments