सागर।पुलिस की सतर्कता त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण बीती रात्रि को देखने को मिला उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान अपने स्टाफ के साथ नियमित रात्रि गश्त पर शहर का भ्रमण कर रहे थे इसी दौरान जब उनका काफिला बस स्टैंड से कोरी डोर पुल की ओर बढ़ रहा था तभी अचानक एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलिंग से लटककर तालाब में छलांग लगाने का प्रयास करती नज़र आई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चौहान ने तत्काल साहसिक कदम उठाया और बिना समय गँवाए अपने स्टाफ तथा गोपालगंज थाना चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को सुरक्षित पकड़ लिया सही समय पर की गई इस बहादुरी और तत्परता ने एक अनमोल जिंदगी को खत्म होने से बचा लिया महिला को सुरक्षित निकालने के बाद सुरक्षार्थ महिला थाना पहुँचाया गया जहाँ काउंसलिंग की गई और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।
0 Comments