छात्र अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, सागर में प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया छात्रों को नेतृत्व और निर्णय लेने के कौशल सीखने का अवसर जिसमें जिम्मेदारी की भावना अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाया गया सत्र 2025-26 के लिए कक्षा हाउस और विद्यालय स्तर पर परिषद सदस्यों का नामांकन किया गया  समारोह में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बैज और सैशे से सम्मानित किया गया
समारोह में पूर्ण गरिमा और शालीनता के साथ छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने शिक्षकों और प्राचार्य का आभार व्यक्त किया प्रधानाचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी को शुभकामनाएं दीं और इस अवसर का लाभ उठाकर सीखने के लिए प्रेरित किया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह अवसर छात्रों के लिए नेतृत्व कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सुनहरा मौका है उन्होंने छात्रों को अनुशासन और टीम वर्क के महत्व को समझने और उसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments