डॉ.आंबेडकर चेयर द्वारा चलाया गया नशा मुक्त भारत एवं घर-घर तिरंगा अभियान

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  में डॉ.आंबेडकर चेयर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान एवं घर-घर तिरंगा अभियान के तहत डॉ आंबेडकर चेयर विभाग में तिरंगा वंदन किया गया उक्त अवसर पर डॉ.आंबेडकर चेयर के सहायक प्राध्यापक डॉ देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा भारत की आन बान और शान है हमारे क्रांतिकारी महापुरुषों ने अपने जीवन को देश के लिए बलिदान दे दिया  लेकिन हम सब देश के लिए जीना है देश को नशा मुक्त बनाना है पर्यावरण की चिंता करनी है पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा करना है। हम सबको नशा मुक्त भारत के लिए संकल्प लेना होगा जिससे युवा देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सके कार्यक्रम में जितेंद्र, मनोज विश्वकर्मा योगेश कुमार, गुलशन कुमार सविता सिंह अंजू पटेल ,तन्मय अजय ,वीरेंद्र सेन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments