अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ₹1.32 लाख की शराब एवं ₹10 लाख की कार जब्त

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध शराब के भंडारण,परिवहन एवं विक्रय जैसी गतिविधियों पर पूर्णत अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावशाली कार्रवाई की जाए उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया,जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए दिनांक 02/08/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारुति आर्टिगा कार MP15 ZF 4779 में भारी मात्रा में अवैध शराब दमोह से सागर की ओर लाई जा रही है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक बालाराम छारी के नेतृत्व में टीम रवाना कर सानौधा तिराहा पर घेराबंदी की गई
पुलिस को देखकर उक्त वाहन तेज़ गति से सानौधा गांव की ओर भागा, जिसे पीछा कर घेराबंदी के माध्यम से रोका गया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया
वाहन की तलाशी के दौरान बरामदगी
22 कार्टूनों में भरी 1100 पाव पावर स्ट्रॉन्ग व्हिस्की कुल मात्रा 198 बल्क लीटर,अनुमानित कीमत ₹1,32,000
मारुति आर्टिगा कार MP15 ZF 4779 सफेद रंग अनुमानित कीमत  ₹10,00,000 मौके पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है फरारआरोपी की तलाश एवं शराब के स्रोत की जांच जारी है।



Post a Comment

0 Comments