सागर जीआरपी पुलिस ने पकड़ा स्थाई वारंटी

थाना जीआरपी सागर के स्थाई वारंटो की तामील हेतु पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री  शिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में स्थाई वारट का विशेष अभियान एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में  तामीली के दौरान न्यायालय सागर के प्र. क्रं. 01/2022 अप. क्र. 149/2021 धारा  8/20 एनडीपीएस के स्थायी वारंटी फरार अतुल पाटिल  पिता हरिदास पटेल उम्र 32 साल निवासी गौतमनगर सरकारी कुआँ थाना - बेलबाग जिला - जबलपुर म. प्र. को गिरफ्तार किया इस कार्यवाही में थाना  प्रभारी उप निरी. एच.एल. चौधरी, सउनि महेश कोरी, रेल रक्षा समिति ललित पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments