रसल वाइपर प्रजाति का सांप पकड़ाया हो सकती थी बड़ी अनहोनी

सागर जिले में इन दिनों बारिश कहर जोर से है बारिश की वजह से जमीनी जीव जंतु पलायन कर रहे है दरअसल सागर के बहेरिया इलाके में बने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बने राजकुमार चौबे के घर में रसल वाइपर प्रजाति का सांप अलमारी के दराज में छिपा बैठा था राजकुमार चौबे दिल्ली में पंडिताई का काम करते है और सागर निवास में पत्नी और बेटी रहती है उस समय घर में बच्ची अकेली थी और कुछ सामान लेने के लिए जैसे ही अलमारी का दराज खोला उसकी आंखें खुली रह गई वह डर गई और साहस दिखाते हुए उसने दराज बंद किया और अपनी मां को फोन लगा कर जानकारी दी बच्ची की मां बैंक में किसी काम से गई थी सूचना मिलने पर मां घबरा गई और बैंक में घर पर सांप होने की जानकारी दी उसी वक्त किसी अंजान ने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा का संपर्क दिया और जानकारी दी तुरंत अकील बाबा घर पहुंच गए और बेहद जहरीले प्रजाति का रसल वाइपर सांप अलमारी के दराज में देखा अकील बाबा ने सांप को सुरक्षित पकड़ा इस दौरान जरा सी चूक हो जाने पर बच्ची की जान जा सकती थी समय रहते अनहोनी होने से बचा लिया गया। 


Post a Comment

0 Comments