पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नाबालिग बालक-बालिका के गुम होने या अपहरण संबंधी सूचना पर तत्काल संजीदगी से संपूर्ण प्रयास करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना सानौधा में दिनांक 08.06.2025 को अपराध क्रमांक 188/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जो दिनांक 07.06.2025 को दोपहर 16:30 बजे ग्राम रिछावर से लापता हुई थी पीड़िता के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया कि उसकी पुत्री जो कक्षा 10वीं की छात्रा है उसे कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है पुलिस टीम द्वारा सतत तकनीकी निगरानी सुराग-संचयन व संकल्पित प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 11.07.2025 को महाराष्ट्र राज्य के जिला जलगांव स्थित कस्बा पचोर से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ASI शेष नारायण,ASI प्रीति थापा,प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी,के साथ सहयोग में उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान,आरक्षक हेमेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
गहन अनुसंधान एवं प्रयासों के बाद आरोपी शुभम अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लिधौरा हाट, थाना बहेरिया, जिला सागर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है।
0 Comments