थाना मोतीनगर पुलिस की दो प्रभावी कार्यवाहियां की जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12.06.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति ट्रैवल्स की स्लीपर बस क्रमांक MP-40-ZE-4929 भोपाल की ओर से आ रही है, जिसकी पिछली डिग्गी में अवैध शराब रखी गई है सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा बस को रोका गया व ड्राइवरकंडक्टर की उपस्थिति में डिग्गी चेक की गई तलाशी में प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे 10 कार्टूनों में कुल 494 पाव 88.92 लीटर देशी शराब बरामद की गई, जिसकीअनुमानित कीमत ₹49,400 है वाहन की अनुमानित कीमत ₹15 लाख आंकी गई है 1.राज मालवीय पिता बटन लाल मालवीय, उम्र 24 वर्ष, निवासी आनंदनगर गादियापुरा, थाना पिपलानी, भोपाल 2.मनोज तिवारी पिता मथुरा प्रसाद तिवारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिरसौदा, थाना देहगांव, जिला रायसेन
दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दिनांक 13.06.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर भोपाल रोड पर घेराबंदी कर एक ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक MP-04-HC-8073 को रोका गया तलाशी लेने पर 07 कार्टूनों में कुल 350 पाव 63 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹35,000 तथा कार की अनुमानित कीमत ₹1 लाख है
अमन पिता रूपचंद कोरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी, चंद्रशेखर वार्ड, सागर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त शराब शिवा कोरी के कहने पर गैरतगंज निवासी राजेश घोषी से कम दामों पर खरीदकर सप्लाई की जा रही थी आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत,थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि गोकल पाण्डेय सउनि माधव सिंह
सउनि राकेश भट्ट प्रआर जानकी रमण मिश्रा प्रआर प्रमोद बागरी प्रआर अरुण दुबे आरक्षक लखन आरक्षक नेकराम
आरक्षक गुड्डू शर्मा आरक्षक मंजीत
आरक्षक चंदन आरक्षक उमाशंकर

Post a Comment

0 Comments