जान से मारने की नियत से चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना मोतीनगर- दिनाँक 01.06.2025 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता देवी अहिरवार उम्र 20 साल नि० राजीवनगर वार्ड सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 01.06.2025 के शाम करीब 06.00 बजे की बात है मैं व मेरा भाई नीलेश अहिरवार बामनखेडी अपने दोस्त से मिलने गये थे जैसे ही मैं और मेरा भाई नीलेश काम्पलेक्स के साने पहुंचे कि मेरे मोहल्ले का रूपेश प्रजापति बामनखेडी तरफ से आ रहा था जिससे मेरी पुरानी बुराई चल रही है उसी बात पर से मुझे देखकर गंदी गदी गालिया देने लगा मैंने गालिया देने से मना किया तो रूपेश प्रजापति ने कमर में खोंसे लोहे के चाकू का निकालकर जान से मारने की नियत से गर्दन में मार रहा था जो बचाव किया तो चाकू बाये तरफ काखरी के पास लगा खून निकलने लगा दूसरी बार चाकू मारा जो सीना में लगा भाई नीलेश बचाने लगा तो उसे भी रूपेश प्रजापति ने जान से मारने की नियत से चाकू मारा जो बाये कान में लगा खून बहने लगा रूपेश प्रजापति जाते समय जातिगत अपमानित करते हुये कह रहा था कि रिपोर्ट करने गये तो जान से खत्म कर देगे की रिपोर्ट पर अपराध धारा 109,296,351 (3) भारतीय न्याय संहिता 3 (1) द, ध 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखविर सूचना तंत्र स्थापित कर दिनांक वक्त घटना से फरार आरोपी रूपेश प्रजापति उम्र 20 साल नि० रविशंकर वार्ड सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया तथा मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के बताये स्थान से घटना में प्रयुक्त चाकू की जप्ती की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


Post a Comment

0 Comments