सागर,दिनांक 14 मई 2025 कहा जाता है कि एक बेटी का कन्यादान अगर कोई कर दे तो उसे यज्ञ का पुण्य मिलता है, जैसीनगर में आयोजित कन्यादान योजना में 600 से अधिक बेटियां हैं जिनका कन्यादान हम ले रहे हैं जो कि महायज्ञ के समान है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिता की चिंताएं दूर हुई है, इस योजना ने बेटियों के पिता के माथे का पसीना पोछने का काम किया है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं शादी समारोह एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह के अवसर व्यक्त किये जहां 600 से अधिक जोड़े मंगल परिणय सूत्र में बंधे मंत्री राजपूत ने कहा कि आज जैसीनगर में यह शादी समारोह एक महापर्व की तरह मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से कन्याओं के विवाह कर बेटी के पिता की चिंता दूर की है वही उनके माथे का पसीना पोंछने का कार्य भी किया है उन्होंने कहा कि पहले बेटियां बोझ समझी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार अब बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक पूरा खर्च वहन करती है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास से हमारी बेटियां वरदान बन गई है और लाडली लक्ष्मी बहना योजना के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं मंत्री ने विवाह कार्यक्रम में सपत्निक किया नृत्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा मंच पर सभी अतिथियों ने वैवाहिक जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें विवाह की शुभ-मंगलकामनाएं दी इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उनकी पत्नि श्रीमति सविता सिंह राजपूत ने जमकर नृत्य किया एवं वर-वधु को आर्शीवाद दिया साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत ने बुंदेली गीतों पर जमकर नृत्य किया विवाह समारोह में सभी घराती-बाराती मिलकर आयोजन का आंनद ले रहे थे इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों बहनों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है और आज मैं गौरांवित हूं कि 600 से अधिक बेटा बेटियों की शादी में आने का अवसर प्राप्त हुआ और उनका आशीर्वाद देने का कार्य कर रही हूं उन्होंने कहा कि जहां एक बेटी का कन्यादान करने में परिवार कई परेशानियों से गुजरता था किंतु आज सरकार के माध्यम से एक साथ इतनी अधिक कन्यादान करने का हम सब को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपने क्षेत्र के लिए किये जाने वाले कार्य हमेशा से ही सुर्खियों में रहे इस कन्यादान मेें उनके द्वारा आप लोगों को की गई व्यवस्थाएं प्रशंसनीय हैं सभी घराती-बरातियों, वर-वधु के लिए खाना, नास्ता, पानी की व्यवस्था की गई है।
0 Comments