सागर। मोतीनगर थाना में आने वाले रविदास वार्ड में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी घटना के समय घर पर कोई नहीं था जब घर के सदस्य घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी लगी जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी जानकारी लगते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची जहां पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस ने बताया कि बुधवार की दोपहर सूचना मिली थी कि रविदास वार्ड निवासी गोविन्द पिता देवी सिंह लोधी 39 वर्ष अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है जानकारी लगते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की इस दौरान पता चला कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर गए थे और मृतक घर में अकेला पुलिस को मृतक के परिजनों ने ऐसा कुछ नहीं बताया जिससे पता चल सके कि मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है
0 Comments