सेहतमंद बीतेगी जिंदगी ऐसे करें अभ्यास

स्वस्थ रहने के लिए सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञ उचित आहार के साथ-साथ योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं अक्सर लोग यह सोचकर योग और व्यायाम से बचते हैं कि यह बहुत कठिन है या इसमें बहुत समय लगेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है योग और प्राणायाम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है क्या आप जानते हैं कि रोजाना 5 मिनटअनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से क्या फायदा होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है अगर आप रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करते हैं तो क्या होता है
रोजाना 5 मिनट तक अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से मन शांत होता है इससे तनाव दूर होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब है उन्हें रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करना चाहिए कपालभाति प्राणायाम एसिडिटी गैस और कब्ज को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है यह एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार करता है तथा चिंता से राहत देता है
रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलीम करने से भी बीपी नियंत्रित रहता है अगर आपका बोपी हाई रहता है तो आपको कपालभाति के बाद अनुलोम-विलोम जरूर करना चाहिए कपालभाति प्राणायाम करने से भी पेट की चर्बी कम होती है रोजाना 5 मिनट कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से शरीर से विधावत पदार्थ बाहर निकल जाते है और चेहरे पर चमक आती है इससे वजन भी कम होता है अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती शरीर हमेशा थका रहत है और मन शांत नहीं रहता तो ये दो प्राणायाम 5 मिनट तक करें रोजाना 5 मिनट कपालभाति और अनुलोम विलोम करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और फेफड़ों और हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है।


Post a Comment

0 Comments