खुरई l पूर्व गृहमंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकास खंड में आज 8 करोड़ की लागत की तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया इनमें बीकोर कलां सिमरिया से गंभीरिया मार्ग गोदू विजयपुरा मुख्य मार्ग से झौलसी इनायतपुरा मुख्य मार्ग तथा मंगूस से परसोन डबूसा रामछांयरी मार्ग शामिल हैं कुल 6.5 किमी की इन सड़कों के बनने से बनने वाली कनेक्टिविटी से वर्तमान की तुलना में 4 से 12 किमी तक का रास्ता शार्टकट से तय करना संभव हो सकेगा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भूमिपूजन समारोहों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास लाती हैं अच्छी सड़कों के माध्यम से तकनीक शिक्षा स्वास्थ्य सरकारी योजनाएं समृद्धि सभी आ जाता है लेकिन मात्र सड़कों और भवनों का बनना विकास नहीं है गांव में सदाचरण, धर्म,संस्कृति,स्वच्छता,वृक्षारोपण,जीवों के प्रति दया और सेवा की भावना,वृक्षारोपण जैसे विचारों का अभाव बना रहे तो उसे हम विकास की सफलता नहीं मान सकते इन सब सद्गुणों का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए तो गांव,कस्बों,नगरों में रहने वाले हम सब लोगों के लिए ही प्रयास करना होते हैं पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि जिस मात्रा में आज वृक्ष कट रहे हैं उससे ज्यादा संख्या में हमें लगाने और संरक्षित करने के लिए उत्सुक रहना चाहिए वृक्षों का कर्ज हम पर है और यह और ज्यादा वृक्ष लगाने बचाने से ही उतर सकेगा।
0 Comments