डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्र.4 सागर के दसवी कक्षा का परीक्षा परिणाम पूर्व की भांति इस वर्ष भी 100% रहा है बेस्ट ऑफ फाइव के अनुसार कु.इप्सिता अपराजिता पंडा ने 91.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है मा.अमन ने 91% अंक लेकर द्वितीय स्थान एवं कु.गौरी भारके ने 90.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है कोर विषयों में कु.इप्सिता अपराजिता पंडा एवं कु.महक सूर्यवंशी ने समूहिक रूप से प्रथम, कु.गौरी भारके ने द्वितीय एवं गा.अमन चोरडिया ने तृतीय स्थान एवं प्राप्त किया है विद्यालय की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं कुलगुरु प्रो.नीलिमा गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुये विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया है विद्यालय के नामित अध्यक्ष प्रो.नवीन कनगो ने भी इस सफलता पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनायें दी हैं विद्यालय के प्राचार्य आर.एस.वर्मा तथा सभी शिक्षकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों की प्रसंशा की।
0 Comments