सागर , 9 मई 2025 डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के विधि विभाग द्वारा दिनांक 14 एवं 15 मई को आयोजित होने जा रही डॉ.हरिसिंह गौर स्मृति मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2025 के पोस्टर का आज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलीमा गुप्ता द्वारा विमोचन किया गया
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर नीलीमा गुप्ता ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए न्याय कीअवधारणाओं को समझने और आत्मसात करने का एक उपयुक्त मंच है इससे उनमें न केवल विधिक कौशल का विकास होता है बल्कि वे एक न्यायोन्मुख समाज के प्रति अपने दायित्व को भी समझते हैं उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बीच विधिक तार्किकता भाषण-कौशल एवं न्यायिक प्रक्रिया के प्रति समझ को विकसित करने की दिशा में एकमहत्वपूर्ण पहल है इस प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल ₹13,000 के पुरस्कार रखे गए हैं
प्रतियोगिता के अध्यक्ष विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद भारद्वाज हैं उन्होंने इस अवसर पर मूट कोर्ट कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी दी और कहा कि इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कौसल विकसित होती है विद्यार्थियों को संस्था से ही न्यायालयी प्रक्रिया का ज्ञान भी होता है पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मूट कोर्ट समिति के संयोजक विवेक दुबे एवं सह-संयोजक डॉ. अभिषेक दीक्षित के साथ साथ भी मूट कोर्ट समिति के छात्र सदस्य भी उपस्थित रहे।
0 Comments