भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली का भाजपा ने पुष्पा कर स्वागत किया

सागर। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली का भाजपा सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन विधायक प्रतिनिधि प्रासुक जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वाहन रैली के कटरा बाजार पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए वाहन रैली में शामिल विप्रजनों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान रामपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज,चक्रेश गुप्ता,दीपक खटीक,नितिन जैन,नीलेश साहु चन्दन गुप्ता शिवा यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments