आकर्षित हो रहें हैं आँगनबाड़ी के बच्चे अभिभावकों में भी आई पोषण जागरूकता

सागर 2 अप्रैल 2025 कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूहों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए परोसी जा रंगीन रोटी से आई पोषण जागरूकता से उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है
कलेक्टर के मार्गदर्शन में चुकन्दर धनिया पत्ती पोष्टिक़ भाजी बेसन आदि को मिलाकर तैयार गेहूं आटा रोटी मे बिना किसी अतिरिक्त लागत के रुचिकर पोषण तत्वों से युक्त रंगीन रोटी आँगनबाड़ियों मे लोकप्रिय हुई है जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बहरोल उलदन मगरधा बंडा आंगनवाड़ियों में पहुंचकर हितग्राहियों को समूह द्वारा परोसी गई रंगीन रोटी और मुनगा युक्त सब्जी के लाभ को लेकर बच्चों महिलाओं को समझाइश देकर घर के भोजन में इन्हें शामिल करने की अपील की है।कलेक्टर संदीप जी आर ने आंगनवाड़ी के साथ साथ शालाओं में भी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम मे रंगीन रोटी को अपनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को भी निर्देशित किया है जिससे शालाओं में भी बच्चे पोष्टिक भोजन के साथ साथ पोषण जागरूकता से जुड रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments