शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास का भी केंद्र है

डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय सागर मध्य प्रदेश द्वारा, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय में रंगनाथन सभागार में भारतीय शिक्षण मंडल का 56 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा से ज्ञान चरित्र,और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण  विषय पर आयोजित व्याख्यान में समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित  भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ.संजय पाठक  कहा कि  शिक्षा से हमें केवल ज्ञान नहीं संस्कार व श्रेष्ठ जीवन मूल्य भी प्राप्त करना है इससे हम विद्वान नहीं विद्यावान बनेंगे जो विद्यावान होता है उसके व्यक्तिगत सामाजिक,आध्यात्मिक और राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण  हो जाता है और वह चरित्रवान व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है आगे उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का उत्थान तब तक नहीं हो सकता जब तक उसका अपना तंत्र न विकसित हो उन्होंने कहा कि हमें मातृत्व जीजाबाई से कृतित्व अहिल्याबाई से व नेतृत्व लक्ष्मीबाई से सीखने की आवश्यकता है भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए आत्मविस्मृत समाज को 1000 साल पूर्व के भारत की गौरवशाली अतीत की याद दिलाना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में समाहित ज्ञान का उदाहरण देते हुए अगस्त्य संहिता के विभिन्न उदाहरण देकर भौतिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान के सजीव उदाहरण प्रस्तुत किए
इस समारोह  की मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल  विगत 56 वर्षों से शिक्षा के मूल्यों को संवारने और भारतीयता को गढ़ने का काम कर रहा है  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शामिल अवसर इसके सजीव उदाहरण हैं, हमारा विश्व विद्यालय भारतीय ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के अंत में डॉ.अपर्णा श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया डॉ.संदीप शुक्ला द्वारा प्रार्थना एवं कल्याण मंत्र का वाचन किया गया और यह आयोजन सम्पन्न हुआ इस समारोह का संचालन डॉ.देवकी नंदन शर्मा ने किया।इस समारोह में भारतीय शिक्षण मंडल,महाकौशल प्रांत के पदाधिकारी एवं जिला सागर के कार्यकर्ता विश्व विद्यालय इकाई के समस्त कार्यकर्ता व विश्वविद्यालय के शिक्षकगण,विद्यालयों के शिक्षक गण शोधार्थीगण भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments