एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता

सागर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ संगठनात्मक सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर सुना भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खुरई विधानसभा में बांदरी मंडल के बूथ क्रमांक 239 पर बूथ अध्यक्ष हरिराम पाल मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर एवं बूथ समिती सदस्यों कार्यकर्ता व आमजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना कार्यक्रम के पूर्व पहलगाम में आंतकी हमले में दिवंगत जनों के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया कार्यक्रम उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व जिला वासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप सागर एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागी बनते हुए एक पेड़ लगाने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिचय हैइस अभियान में अब तक 140 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए हैं जो निश्चित रूप से देश के खुशहाली और समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा!

Post a Comment

0 Comments