खुरई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का कुंभ है सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र की मजबूती संभव होती है यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित 697 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में ने स्वयं भी अहिरवार समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार का पूरे विधि-विधान सहित कन्यादान करके सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता आज देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है कांग्रेस अपनी राजनीति के लिए देश को धर्म जातियों और समाजों में तोड़ने में लगी है राष्ट्र सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले ऐसे आयोजनों से देश को एक सूत्र में बांधने का काम भी होता है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म समुदायों की बेटियों के विवाह एक पंडाल में एक जैसी व्यवस्था में हो रहा है। महाकुंभ की तरह यहां भी कोई किसी से जाति या धर्म नहीं पूछता। भाजपा सामाजिक समरसता को मानने वाली पार्टी है। आज खुरई में हुए 697 बेटियों के विवाह समारोह में 22 मुस्लिम बेटियों के निकाह भी शामिल हैं मैं प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ अनुसूचित जाति समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार के पैर पूज कर कन्यादान कर रहा हूं सिंह ने कहा कि जाति धर्म समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को इस कार्यक्रम से बड़ा जवाब और कोई नहीं हो सकता।
0 Comments