सागर, बहेरिया 30 दिसंबर 2024 को सागर जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र से एक नाबालिक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई नाबालिक के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गए थे और उस समय वह घर पर अकेली थी
परिजनों के अनुसार,शाम को जब वे काम से लौटे तो पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बेटी को दोपहर करीब 2 बजे गांव की फोरलेन की ओर जाते हुए देखा गया था इसके बाद परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया बाद में ग्रामीणों से सूचना मिली कि नाबालिक को गांव का ही युवक पृथ्वी बंसल अपने साथ भगा ले गया है परिजनों ने उसी रात बहेरिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया हालांकि घटना को तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक नवालिक और उसको भगा ले जाने वाले का कोई सुराग नहीं लगा पाई है पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद से पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों और समाजसेवियों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने ठोस कार्रवाई की होती तो नाबालिक को अब तक वापस लाया जा सकता था पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और बेटी की सकुशल वापसी की अपील की है।
0 Comments