दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ः रेल मंत्री के इस्तीफे और जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

सागर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना में लगभग 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुये लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने इसे रेलवे प्रशासन और सरकार की आपराधिक लापरवाही करार दिया है। रघु ठाकुर ने कहा कि दिल्ली जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी का अनुमान लगाना रेलवे प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी थी उन्होंने सवाल उठाया कि आरपीएफ, जीआरपी और खुफिया तंत्र आखिर कहां था जो इस संभावित खतरे को पहले ही नहीं भांप सका।ठाकुर ने राष्ट्रपति से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री सार्वजनिक जीवन की नैतिकता में विश्वास नहीं रखते और कभी भी अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं स्वीकारते उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी खुफिया तंत्र की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुये इस्तीफा देने की अपील की साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे मृतकों को श्रद्धांजलि देने की औपचारिकता से आगे बढ़कर रेल मंत्री का इस्तीफा लें और दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दें।


Post a Comment

0 Comments