सागर.डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अलग-अलग परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशाला आयोजित कर रहा है.इसी संदर्भ में विश्वविद्यालय के उन्नत अनुसंधान केंद्र में इंडक्टिवली कपल्ड मास स्पेक्ट्रोमेट्री पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया.उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. विवेक प्रकाश मालवीय एवं प्रो.ए.के. सिंह रहे जिन्होंने आईसीपीएमएस मशीन से हेवी मेटल डिटेक्शन एवं विभिन्न सैंपल में मैटेलिक कंसंट्रेशन कैसे निकाला जाता है, इस बारे में बताया. कार्यशाला में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आए प्रतिभागियों को आईसीपीएमएस मशीन पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया.कार्यक्रम की शुरुआत में उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो.श्वेता यादव द्वारा केंद्र के द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाओं के बारे में बताया गया एवं विश्वविद्यालय में संचालित होने वाली आगामी कार्यशालाओं के बारे में अवगत कराया गया एवं प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं.
0 Comments