खबर सागर जिले की बंडा जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत बरा से जुड़ी है।जिसमें बीते दिनों से लगातार मुक्तिधाम के लिए पंचायत के मुखिया जनता को यह सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। आज ग्राम पंचायत बरा के अंतर्गत तरौली वार्ड 20 में मुक्तिधाम हेतु अतिक्रमण कार्यवाही की गई, खसरा क्रमांक 153, रास्ता, 164 रास्ता, 160 (निर्माण) हेतु, जगह की मंजूरी दी गई है अब इस जगह पर मुक्तिधाम बनाया जा सकता है ब्लाक के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।वहीं पर मौके पर मौजूद रहे अधिकारी एवं कर्मचारी पटवारी वीरेंद्र अहिरवार सचिव प्रकाश कुमार मिश्रा वीरेंद्र साहू सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह दादू पंच मंगल सिंह लोधी ग्राम कोटवार हरी सिंह दशरथ आठिया भानु प्रताप कलू करतार सिंह बिट्टू अक्षय जैन यदि के साथ ग्राम के कुछ नागरिक मौजूद रहे।पंचायत की जनता पंचायत के लोगों ने बताया बीते दिनों से मुक्तिधाम के लिए कोई जगह नहीं थी उस जगह पर लोगों का कब्जा था जिस से पंचायत की जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।वार्ड में मुक्तिधाम ना होने के कारण इधर से उधार ले जाना पड़ता था आज सरपंच लक्ष्मण सिंह के सहयोग से मुक्ति धाम की जगह पर जो कब्जा था उस पर अतिक्रमण कार्यवाही की गई है।और अब वर्तमान में मुक्तिधाम के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
0 Comments