विवेकानंद जी के विकसित भारत के संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है

सागर जैसीनगर रविवार को भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने सागौनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज 1863 को ऐसे तेजस्वी बालक का जन्म हुआ था जिसने अपनी युवा अवस्था में भारत की छवि संपूर्ण विश्व में बदल देने का काम किया विवेकानंद जी के माता पिता ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्होंने जिसे जन्म दिया है वह व्यक्ति एक दिन विश्व का सबसे धैर्यवान, बुद्धिमान, सन्यासी और सबसे ज्ञानी वक्ता बनेगा, जो सदियों तक पूजा जाएगा।अविराज सिंह ने सुरखी की पावन भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यह मेरे पिता जी की कर्म भूमि है,आज मेरे पिता जी यहां तक पहुंचे हैं, जनसेवा का इतना लम्बा सफर उन्होंने तय किया है,उसमें अगर कुछ है तो सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बड़े बुजुर्गो,माताओं, बहनों और सुरखी की जनता का आशीर्वाद का इसमें सबसे बड़ा योगदान है।आप सबके आशीर्वाद से ही आज वो यहां तक पहुंचे हैं।अविराज सिंह ने बताया कि जब मेरा जन्म हुआ,तब पिता जी सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने मुझे बताया कि मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने मुझे आशीर्वाद दिया था।उस आशीर्वाद की छाया में पल बढ़कर ही आज आपके सामने खड़ा हूं और आज पुनःआपका आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरा सुरखी विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने इस पारिवारिक रिश्ते को कभी टूटने नहीं दूंगा अविराज सिंह ने विवेकानंद जी के मार्ग पर चलकर ही आज भारतीय अपना विश्व में नाम कर रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण है कि भारत मूल के सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ, सत्या नरेला माईक्रोसॉफ्ट के सीईओ, अजय बांगा विश्वबैंक के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इंगलैंड के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक सहित अनेक भारतीय मूल के लोगों के बारे में बताया।


Post a Comment

0 Comments