सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलई ग्राम पंचायत सरपंच नासिर खान के पिता निशार खान सागर दमोह रोड स्थित पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर निकल रहे थे, उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होने के तुरंत बाद ही घटना स्थल पर मृतक और उनके बेटे के समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0 Comments