स्थापना दिवस पर विशेष व्याख्यान-ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक शोध से बेहतर दिशा मिलती है

सागर डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश में समाजशास्त्र विभाग के स्थापना दिवस पर उन्नत भारत अभियान और विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. 
समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर डॉ शशांक शेखर ठाकुर ने "ग्रामीण विकास के लिये सामाजिक शोध" विषय पर व्याख्यान दिया. डॉ ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र कार्य से मूलभूत बाते सीखने को मिलती हैं.सामाजिक शोध से ग्रामीण विकास की योजनाओं को नयी दिशा मिलती है.स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण और विद्यार्थी सम्मान स्टूडेंट ऑफ दि ईयर का भी आयोजन किया गया. छात्र छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा रखी, जिसका समाधान विषय विशेषज्ञ ने किया कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक प्रो काली नाथ झा,डॉ नंदी पटोदिया,डॉ शिब शंकर जेना, डॉ शासना योमसो, डॉ रविदास सहित शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने सहभागिता की.

Post a Comment

0 Comments