सागर में घर के स्टोर रूम में घुसा सांप

सागर के भोपाल रोड स्थित साई वाटिका स्थित एक मकान में शनिवार को सांप घुस गया। मकान मालिक तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी। इसके बाद स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर पकड़ लिया।
दरअसल, साई वाटिका में बने शिवा सोनी के मकान में सांप घुसा था। उन्होंने बताया कि सांप बेडरूम में पीछे बने स्टोर रूम में रखी टाइल्स के बीच में छिपा था। परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो उन्होंने सांप देखा। इसके बाद सभी दहशत में आ गए और घर से बाहर निकल आए।इसके बाद उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि साई वाटिका में स्थित मकान से रेस्क्यू में पकड़ाया सांप रेड स्नेक प्रजाति का है। जो करीब ढाई फीट लंबा है। सांप को शनिवार को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।

Post a Comment

0 Comments