17 महीने बाद राजकुमार धनौरा को मिली जमानत बाहर आते ही उठाए जेल प्रशासन पर सवाल बिना नाम लिए किसी नेता पर भी लगाए आरोप

सागर। कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा को लगभग 17 महीने तक जेल में रहने के बाद बीते दिन कोर्ट से जमानत मिल गई है। 15 महीने सागर जेल और दो महीने भोपाल जेल में रहने के बार वापस आए राजकुमार धनौरा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए सागर जेल प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसी नेता के दबाव में जेल प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया। हालांकि बार बार पुछने पर भी धनौरा ने किसी नेता या अधिकारी का नाम नहीं लिया। आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव के समय यही राजकुमार धनौरा मंत्री राजपूत के विरुद्ध में खुलकर बयान बाजी कर रहे थे और भाजपा द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाने का विरोध भी कर रहे थे। लेकिन जमानत मिलने के बाद अब किसी का भी नाम लेने में काफी हिचकिचाते दिखाई दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments