19/01/2025 को भगवती मानव कल्याण संगठन के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बुलेरो कार सफेद रंग की जिसका नंबर MP 15 CA 0972 से 3 व्यक्ति सागर तरफ से अवैध शराब लेकर आ रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पाण्डव ढाबा ग्राम रगौली के पास सागर दमोह रोड पर पहुचे सागर तरफ से एक बुलेरो कार MP 15 CA 0972 आती दिखी जिसे गबाहानो एवं पुलिस स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर रोका गया। जिसमे तीन व्यक्ति बैठे मिले जिन लोगो ने पूंछतांछ पर अपना नाम दीपेश हेमराज एवं सोनू होना बताया कार की तलाशी ली गई जिसमे 13 कार्टूनो में कुल 550 पाव देशी लाल शराब कुल 99 लीटर कीमती 55000 रूपये की शराब अवैध रूप से ले जाये हुये मिले। आरोपीगणो से एक बुलेरो कार क्रमांक MP 15 CA 0972 कीमती 300000 रूपये जप्त की गई। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 20/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।उक्त कार्यबाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा, उनि बालाराम छारी, सउनि शेषनारायण दुबे आर जितेंद्र और सुनील की भूमिका सराहनीय रही।
0 Comments