सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2025 को परम्परानुसार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा.विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में प्रातः 9.00 बजे कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा.राष्ट्रगान के पश्चात कुलपति का उद्बोधन होगा.ध्वजारोहण के बाद अभिमंच सभागार में प्रातः 9.30 बजे से विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी.उक्त समारोह में समस्त शिक्षकगण,अतिथि शिक्षकगण,अधिकारीगण, कर्मचारीगण,शोध छात्र,विद्यार्थीगण सहित गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा
0 Comments