केसली,देवरी में क्षत्रिय समाज की बैठक आहूत की गई

देवरी/केसली।रविवार को केसली एवं देवरी नगर में क्षत्रिय महासभा की बैठकें आयोजित की गईं लखन सिंह ने केसली में आयोजित बैठक में जानकारी दी की 23 दिसम्बर को जिला क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा क्षत्रिय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, क्षत्रिय समाज सागर अध्यक्ष लखन सिंह ने आगामी कार्यक्रम को बैठक में अपने बिंदु रखे।क्षत्रिय समाज अध्यक्ष लखन सिंह ने बताया कि बामोरा स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से आयोजित क्षत्रिय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि माननीय नरेन्द्र सिंह  तोमर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश एवं अध्यक्षता अनुराग ठाकुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर होंगे लखन सिंह ने देवरी में आयोजित क्षत्रिय समाज की बैठक में कहा कि सागर के बामोरा में आयोजित युवा क्षत्रिय सम्मेलन में युवा शक्ति सहित सभी क्षत्रिय समाज शामिल हो। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में क्षत्रिय समाजजन शामिल होकर क्षत्रिय एकता का परिचय दें। इस अवसर पर उन्होंने देवरी में आयोजित बैठक के दौरान समाज के गणमान्य, युवाओं को कार्यक्रम का आमंत्रण-पत्र देकर युवा सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। 

     

Post a Comment

0 Comments