स्कूल परिसर के पीछे मिला नवजात शिशु का जली अवस्था में शव

सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत एक शासकीय स्कूल के परिसर के पीछे जली हुई अवस्था में एक नवजात शिशु का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार को  जब पुलिस को जानकारी लगी तो मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात शिशु के शव को बरामद करके जांच के लिए सागर भेजा गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में स्कूल की सहभागिता बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments