खुरई।पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां महाकाली शेड में आयोजित कार्यक्रम में खुरई नगर के विभिन्न वार्डों के लिए स्वीकृत हुए 20 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खुरई नगर में बीएलसी योजना के तहत 5000 नये पीएम आवास, एएचपी योजना के तहत 250 नये निर्मित आवास, नपा के नवीन भवन हेतु 8 करोड़, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हेतु 8 करोड़, मिडवे ट्रीट हेतु 10 करोड़, स्मार्ट पार्किंग हेतु 10 करोड़, हनौता पर्यटन क्षेत्र विकास हेतु 25 करोड़ और बड़ा तालाब के चारों ओर लाइटिंग,पाथवे निर्माण हेतु 6 करोड़ जैसे 300 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए थे जिन पर यहां काम चल रहा है।
0 Comments