मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 25 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा मिला।

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के पंतनगर वार्ड में आज सुबह के समय एक लाश दिखने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया। दरअसल कोतवाली थाना निवासी लगभग 25 वर्षीय दीपेश अहिरवार का शव आज सुबह पंतनगर वार्ड में एक सड़क के किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पत्थर से सर कुचलकर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक दीपेश अहिरवार पर भी पहले से कई मामले दर्ज थे।

Post a Comment

0 Comments