विश्वविद्यालय:अनेकता में एकता' थीम पर भारतीय भाषा उत्सव11 दिसम्बर को

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय,सागर के वैली कैंपस (पथरिया जाट) स्थित कौटिल्य भवन में संचालित अपराधशास्त्र एवं न्यायिक विज्ञान विभाग में अनेकता में एकता थीम पर 'भारतीय भाषा उत्सव'कार्यक्रम 11 दिसम्बर, 2024 अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है.कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता करेंगी.कार्यक्रम समन्वयक एवं भारतीय भाषा प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो.देवाशीष बोस ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में भारतीय भाषा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा भारतीय भाषाओं में विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी.इसअवसर पर भारतीय भाषा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में लिखित पुस्तकों के डिजिटल संस्करण का विमोचन किया जायेगा.विश्वविद्यालय के विविध भारतीय भाषाओं के प्रतिनिधि विद्यार्थी रंगोली प्रदर्शनी,पोस्टर प्रदर्शनी एवं परिधान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता करेंगे.कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न भारतीय भाषाओं को एक मंच प्रदान करना है.विश्वविद्यालय में लगभग 15 से अधिक भाषा-भाषी विद्यार्थी अध्ययन करते हैं और इतने ही भाषा-भाषी शिक्षक अध्यापन में संलग्न हैं.यह आयोजन सामासिक संस्कृति एवं अनेकता में एकता के भाव को प्रदर्शित करेगा.

Post a Comment

0 Comments