थाना खुरई ग्रामीण में दिनांक 10.12.24 को
चार बच्चों के एक साथ गुम अपहृत होने की सूचना अत्यंत गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक सागर, को सूचित किया गया पुलिस अधीक्षक ने सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से टीम बनाकर बच्चों की पतारसी करने हेतु निर्देशित किया जिस पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उइके एवं एसडीओपी खुरई सचिन परते के मार्गदर्शन में उक्त नाबालिग बच्चों की पतारसी हेतु टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया टीम बनाकर अलग अलग संभावित स्थानों पर पतारसी की गई सभी प्रयासों के फलस्वरूप चारों बच्चों के एकसाथ बीना में होने की संभावना का पता लगा सभी टीमों को बीना के संभावित बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन आदि पर भेजा गया बीना स्टेशन से सभी नाबालिग बच्चों थाने पर सूचना मिलने के 24 घण्टे के अंदर दिनांक 11.12.24 को दस्तयाब किया गया।
सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया सभी के परिजनों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, उनि धनेन्द्र यादव, सउनि हुकम सिंह कुमरे,सउनि जेपी यादव, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेन्द्र, बाबूलाल, दिनेश, लोकेन्द्र, अनिल तथा सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम आरक्षक प्रीतम सिंह का अहम योगदान रहा।
0 Comments