सागर की सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम का समापन हुआ,

सागर। सागर की सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम का आज समापन हुआ, आज के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अन्वेषण की थीम पर कार्यक्रम में तरह तरह की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। देश के अलग अलग हिस्सों के बारे में बताते हुए पूरे कार्यक्रम में समानता सद्भाव और एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया। बीच बीच में बच्चों के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों के लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को सफल बना दिया। कार्यक्रम शाम करीब 4.30 बजे से शुरू होकर 7.30 बजे तक चला। अपनी प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने सभी से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना धैर्य, एक दूसरे के सहयोग और प्रेम के साथ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटिका, शेडो नाटक और कार्निवल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments