कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक कार्यक्रम, समाज में समानता के संदेश के बच्चों ने दी मनोरम प्रस्तुतियां

सागर की सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में बीते दिन वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नर्सरी से तीसरी क्लास तक के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम कल रखा गया, बाकी बच्चों के लिए इसका आयोजन 9 नवंबर को किया जाएगा। बीते दिन हुए कार्यक्रम में पूरी दुनिया में समानता का संदेश देते हुए एन इनस्क्लूसिव वर्ल्ड की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने इसी थीम पर विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। स्कूल की प्रिंसिपल मॉली थॉमस ने बताया कि वर्तमान में समाज में चल रही स्थितियों के अनुरूप बच्चों में शुरू से ही समानता का भाव डालना आवश्यक है। 

Post a Comment

0 Comments