सागर जिले के खुरई देहात में हैवानियत की नई तस्वीर देखने को मिली है, जहां अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी पर जा रही 14 वर्षीय युवती को दो लड़कों द्वारा जबरदस्ती पकड़ लिया गया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामला सागर जिले के खुरई देहात थाने का है, जहां रविवार के दिन युवती अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी पर जा रही थी, वहीं से 16 वर्षीय दो युवकों द्वारा उसे जबरदस्ती पकड़ लिया गया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने जब पूरी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने तुरंत पीड़िता के साथ खुरई देहात थाना जाकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है और पूंछतांछ शुरू कर दी है।
0 Comments