चौकी कर्रापुर थाना बहेरिया पुलिस द्वारा आरोपी को लोहे के बके के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

चौकी कर्रापुर थाना बहेरिया में फरियादी अब्दुल रशीद खान पिता शकूर खान निवासी कर्रापुर ने चौकी कर्रापुर में रिपोर्ट लिखाई की दिनांक 5-8-24 के 12:15 बजे घर जाते समय कर्रापुर के नीलेश बंसल ने शराब पीने के लिए ₹500 मांगे जो फरियादी द्वारा मना किए जाने पर आरोपी द्वारा लोहे के बका के साथ फरियादी अब्दुल रशीद के साथ मारपीट कर दी रिपोर्ट पर से चौकी कर्रापुर थाना बहेरिया में  अपराध धारा 119 (1), 296, 118(1),351(2) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध करते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की पाताशाजी हेतु निर्देशित किया गया 
 जो दौरान विवेचना आरोपी नीलेश बंसल पिता कंछेदी बंसल निवासी कुर्यात मोहल्ला वार्ड क्रमांक 5 कर्रापुर की तलाश कर आरोपी को कुर्यात मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया आरोपी की तलाशी ली गई जिसमे आरोपी के कब्जे से लोहे का बका मौके पर जप्त  किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय सागर में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी नीलेश बंसल को केंद्रीय जेल सागर में  दाखिल कराया गया 
अपराध की विवेचना जारी है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि आदिल खान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा, स.उ.नि. देवेंद्र दुबे, आरक्षक देवराजेंद्र, आरक्षक हेमराज सेन एवं चौकी कर्रापुर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments