सागर।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद बरोदिया कला में आयोजित जन विश्वास शिविर में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सहजता और सरलता के साथ आमजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं इस दौरान महिलाएं बुजुर्ग एवं युवा अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे कलेक्टर ने सभी की बात गंभीरता से सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए
शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, मालथौन एसडीएम सुश्री मोना दांगी सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे शिविर में राजस्व पुलिस स्वास्थ्य बैंक, वन विभाग खाद्य विभाग,पीएम किसान,एमपी ई-सेवा सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने विशेष रूप से राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करें उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याएं सुनें तथा प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करें।
0 Comments