सदर कजलीवन मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के छठवें दिन दर्शकों को दो बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन दिन का पहला मुकाबला मुरैना क्लब एवं श्योपुर क्लब के बीच खेला गया मुकाबले के पहले हाफ में श्योपुर क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए 15वें मिनट में पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई इसके बाद 25वें मिनट में दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया दूसरे हाफ में भी श्योपुर क्लब का शानदार प्रदर्शन जारी रहा 10वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम ने 3-0 की बढ़त बना ली इसके बाद मुरैना क्लब ने शानदार वापसी करते हुए एक गोल कर स्कोर 3-1 किया लेकिन श्योपुर क्लब ने 30वें मिनट में चौथा और 40वें मिनट में पांचवां गोल दागकर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली अंततः श्योपुर क्लब ने मुरैना क्लब को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की
दिन का दूसरा मुकाबला ग्वालियर क्लब एवं सीहोर क्लब के मध्य खेला गया दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी दिखाए गए अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष जारी रहा लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी इस तरह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ आज के मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा जायसवाल भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर मिश्रा,जिला फुटबॉल संघ सचिव विशाल तोमर,शैलेंद्र तोमर,दविंदर सिंह भाटिया,एम.एल. यादव,नासिर मकरानी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
0 Comments